Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026: 30 हजार संविदा भर्ती को लेकर संघ ने रखीं प्राथमिकता की मांगें

Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026: राजस्थान के नगरीय निकायों में प्रस्तावित 30 हजार सफाई कर्मियों की संविदा भर्ती को लेकर गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

संघ ने साफ तौर पर कहा कि भर्ती में प्राथमिकता तय करना बेहद जरूरी है, ताकि लंबे समय से काम कर रहे और सेवा दे चुके कर्मचारियों के साथ अन्याय न हो।

Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026

इन वर्गों को मिले भर्ती में प्राथमिकता

संघ पदाधिकारियों ने बैठक में यह मांग रखी कि भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उन सफाई कर्मियों को मौका दिया जाए, जो लंबे समय से नगर निकायों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज के उम्मीदवारों और कोरोना काल में सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई।

संघ का कहना है कि इन कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था संभाली, इसलिए भर्ती में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्या बोले संघ अध्यक्ष

संघ अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और न्यायसंगत होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से शासन को एक 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, जिसमें भर्ती से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं और सुझावों को शामिल किया गया है।

Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य मांगें

संघ ने यह भी मांग रखी कि भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए और इसे 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही यह सुझाव दिया गया कि पूर्व में किए गए आवेदनों को ही मान्य माना जाए।

यदि प्रशासन दोबारा आवेदन मंगाने का निर्णय लेता है, तो उम्मीदवारों को कम से कम 7 दिन का समय दिया जाए और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

पुरानी भर्तियों और नियमों की पालना पर जोर

संघ ने वर्ष 2009, 2012 और 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े मामलों में न्यायालयीन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इसके अलावा वर्ष 1996-2009 और 2012 की तर्ज पर पात्र आवेदकों को नियुक्ति देने की बात कही गई।

साथ ही संघ ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती नियम-2012 के अनुसार वाल्मीकि समाज को भर्ती में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

1 thought on “Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026: 30 हजार संविदा भर्ती को लेकर संघ ने रखीं प्राथमिकता की मांगें”

Leave a Comment